भले ही गर्मी का मौसम चुभन भरा हो, फिर भी सभी को इस मौसम का इंतजार रहता है। अब आप सोचेंगे ऐसा क्यों, तो इसका जवाब मीठा-मीठा आम है। शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसे गर्मियों में आम खाना पसंद नहीं होगा। आम का नाम सुनते ही, आपको इससे जुड़े अपने कई पुराने किस्से याद आ गए होंगे, जो आम के इर्द-गिर्द घूमते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि आम सिर्फ फलों का राजा नहीं है, बल्कि आम के गुण कई हैं। स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम आम के फायदे बता रहे हैं, तो आम के लाभ जानने के लिए जरूर पढ़ें यह लेख।
आम के फायदे जानने से पहले हम आम से जुड़ी कुछ रोचक बातें जान लेते हैं।
आम क्या है? आम के बारे में जानिए कुछ दिलचस्प बातें
फलों का राजा आम लगभग हर जगह प्रसिद्ध है। कहते हैं न मीठी बोली और मीठा व्यवहार हर किसी का दिल जीत लेता है, वैसे ही आम की मीठी खूशबू और मिठास इसे फलों के राजा की उपाधि देती है। आम के बारे में कुछ दिलचस्प बातें इस प्रकार हैं :
- आम का स्वाद ही नहीं, बल्कि इसका नाम भी बहुत मायने रखता है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि आम के हर नाम के पीछे एक कहानी छुपी है।
- आम जब थोड़ा कच्चा रहता है, तो उसमें विटामिन-सी की मात्रा ज्यादा होती है। वहीं, जब यह पक जाता है, तो इसमें विटामिन-ए की मात्रा अधिक हो जाती है।
- आम का वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा इंडिका है और संस्कृत में आम को आम्रः कहते हैं।
- आम उत्पादन की अगर बात करें, तो इसमें भारत का नाम सबसे पहले आता है। आम उत्पादन के मामले में भारत नंबर-1 है।
- अल्फांसो (Alphonso) सबसे महंगे और चर्चित आमों में से एक है। अल्फांसो (Alphonso) की खेती मुख्य रूप से भारत के पश्चिमी भाग में की जाती है, जिसमें रत्नागिरी, रायगढ़ और भारत का कोंकण क्षेत्र शामिल है।
- दुनिया भर में अन्य फलों की तुलना में सबसे ज्यादा आम खाया जाता है।
- लोगों का मानना है कि आम की टोकरी देना दोस्ती का प्रतीक होता है।
- कई लोगों का मानना है कि ऐसे कई आम के पेड़ हैं, जो 300 साल पुराने हैं। इन पेड़ों पर आज भी आम का मौसम आने पर फल लगते हैं।
- आम को भारत का राष्ट्रीय फल कहा गया है। आम सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान और फिलीपीन्स का भी राष्ट्रीय फल है।
- आम के पेड़ बांग्लादेश का राष्ट्रीय पेड़ है।
- दिल्ली में ‘अंतरराष्ट्रीय मैंगो फेस्टिवल’ (International Mango Festival) का आयोजन होता है, जिसमें आम की कई किस्मों की प्रदर्शनी लगती है और आम खाने की कई तरह की प्रतियोगिताएं भी होती हैं।
- आम के इस फेस्टिवल में कई दुर्लभ किस्म के आम देखने को मिलते हैं।
- आम की लगभग 100 से भी ज्यादा किस्में पाई जाती हैं।
- आम कई रंगों में आते हैं जैसे – हरा, लाल, पीला आदि। इतना ही नहीं, आम अलग-अलग आकार के भी होते हैं।
- अगर सबसे भारी आम की बात करें, तो इसमें सहारनपुर के हाथीझूल आम का नाम आता है। इस एक आम का वजन करीब तीन से चार किलो तक हो सकता है।
- कई लोग कच्चे आम का सेवन करना भी पसंद करते हैं। कच्चे आम में अगर नमक-मिर्च लगाकर खाया जाए, तो इसका स्वाद और बढ़ जाता है।
- आम को खाते वक्त सावधानी बरतनी भी जरूरी है, क्योंकि कुछ आमों की प्रजातियों में कीड़े जल्दी लग सकते हैं। इसलिए, जब भी आम खाएं उसे पहले थोड़ा काटकर देख लें।
- आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि आम के साथ-साथ आम के पत्ते और छिलके भी फायदेमंद होते हैं। आम के पत्तों को न सिर्फ पूजा में और घर के द्वार में लगाने के लिए उपयोग किया जाता है, बल्कि कई प्रकार की दवाइयां बनाने में भी इसका उपयोग किया जाता है।
- लोगों का मानना है कि भगवान बुद्ध आम के पेड़ के नीचे ही बैठकर ध्यान किया करते थे।
- आम खरीदते वक्त उसके रंग पर न जाएं, जरूरी नहीं कि लाल या पीला आम पका हुआ हो।
क्या आम आपकी सेहत के लिए अच्छे हैं?
एक ऑस्ट्रेलियाई अध्ययन में आम को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना गया है, क्योंकि इसमें कुछ बायोएक्टिव यौगिक होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं (1)। आयोवा डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ (Iowa Department of Public Health) द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आम में बीटा-कैरोटीन की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में कारगर है। आम में लगभग 20 विभिन्न खनिज और विटामिन होते हैं, जो इसे सबसे अधिक पोषक तत्व युक्त फलों में से एक बनाते हैं (2)। आम कई बीमारियां जैसे – कैंसर, सूजन, ह्रदय संबंधी समस्याएं और अन्य तरह की परेशानियों से बचाव कर सकता है(3)। यही कारण है कि आम के गुण कई हैं।
Types Of Mango :-
- अल्फांसो – महाराष्ट्र के रत्नागिरी में उत्पन्न होता है।
- हिमसागर – पश्चिम बंगाल में उत्पन्न होने वाला आम।
- बंगनपल्ली – आंध्र प्रदेश में उत्पन्न होने वाला आम।
- दसेहरी – लखनऊ और मलिहाबाद में होने वाला आम।
- बादामी – कर्नाटक में उत्पन्न होने वाला आम। इसे कर्नाटक का अल्फांसो भी कहा जाता है।
- केसर – गुजरात के सौराष्ट्र में उत्पन्न होने वाला आम।
- तोतापुरी – आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक में उत्पन्न होने वाला आम।
- लंगड़ा – वाराणसी, उत्तर प्रदेश में उगाया जाने वाला आम।
- मनकुरद और मुसरद – यह आम गोवा में पाया जाता है।
- मालदा – इसकी खेती बिहार के दीघा में होती है।
- जर्दालू – यह भी बिहार में पाया जाने वाला आम है।
- नीलम – यह आम हैदराबाद में पाया जाता है।
आम के फायदे – Benefits of Mango in Hindi
1. कैंसर से बचाव के लिए आम खाने के फायदे
2. दिल के लिए आम खाने के फायदे
ह्रदय स्वस्थ, तो आप स्वस्थ। ह्रदय को स्वस्थ रखने के लिए लोग खाने का खास ध्यान रखते हैं। अगर आप मौसमी फल आम को भी अपनी डायट में शामिल कर लें, तो दिल अच्छी तरह स्वस्थ हो सकता है। आम के सेवन से दिल की बीमारी का भी खतरा कम हो सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व दिल को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं । इसलिए, आम के मौसम में इसका सेवन करना न भूलें।
3. रोग प्रतिरोधक शक्ति के लिए आम के फायदे
4. कोलेस्ट्रॉल के लिए आम के फायदे
जिन्हें कोलेस्ट्रॉल के खतरे से बचना है, वो भी आम का सेवन कर सकते हैं। आम में प्रचुर मात्रा में न्यूट्रासिटिकल (nutraceutical) मौजूद होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है (15)। एक वैज्ञानिक अध्ययन में चूहों पर मैंगिफरिन (आम में मौजूद अहम यौगिकों में से एक) का प्रयोग किया गया, जिससे उनमें कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो गया (16)। यह एचडीएल (उच्च घनत्व वाले लिपोप्रोटीन) यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है।
5. पाचन के लिए आम के फायदे
6. संभोग और शुक्राणु के लिए आम के फायदे
आम में कामोत्तेजक (aphrodisiac) गुण मौजूद होते हैं, जो संभोग की इच्छा को बढ़ा सकते हैं (17)। इसके साथ ही आम में मौजूद विटामिन-ई और बीटा-कैरोटीन (vitamin E and beta-carotene) का मिश्रण शुक्राणुओं को नष्ट होने से बचा सकता है (20)।
7. आंखों के लिए आम के फायदे
8. दिमाग के लिए आम के फायदे
अगर आम खाने के फायदे देखें, तो आम दिमाग को तेज रखने के लिए और याददाश्त मजबूत करने में भी मदद करता है। आम में मौजूद बायोएक्टिव घटक दिमाग को स्वस्थ रखता है (26)। इसके अलावा, एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक अध्ययन से साबित हुआ है कि आम के अर्क में कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिससे याददाश्त तेज होती है (27)। वहीं, थाईलैंड में हुए एक अन्य अध्ययन में आम में न्यूरोप्रोटेक्टिव (neuroprotective) गुण होने की पुष्टि की गई है (28)।
9. गर्मी से बचाव के लिए आम के फायदे
ये तो सभी जानते हैं कि आम गर्मियों के मौसम का फल है। यह शरीर को गर्मियों में चलने वाली गर्म हवा यानी लू से बचा सकता है। गर्मी के दिन में पके आम का जूस पीने से गर्मी के प्रकोप से बचा जा सकता है, क्योंकि यह न सिर्फ शरीर को ताजगी देता है, बल्कि हाइड्रेट भी करता है (29)। इसके अलावा, कई लोग लू लगने से और बुखार आने से कच्चे आम को उबालकर शरीर पर लगाते हैं, ऐसा माना जाता है कि इससे शरीर ठंडा हो सकता है। गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए पके आम के अलावा कच्चे आम का पन्ना या रस भी पी सकते हैं।
10. गर्भावस्था में आम खाने के फायदे
गर्भावस्था के दौरान भी आम का सेवन फायदेमंद हो सकता है। गर्भवती महिला को पोषक तत्व और पौष्टिक आहार की बहुत जरूरत होती है, खासकर विटामिन-ए की। ऐसे में आम का सेवन लाभकारी हो सकता है, क्योंकि आम विटामिन-ए से भरपूर होता है (37)। फिर भी इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही करें, क्योंकि इसके ज्यादा सेवन से जेस्टेशनल डायबिटीज होने का खतरा बढ़ सकता है। वहीं, अगर किसी को गर्भकालीन मधुमेह है, तो आम के सेवन से पहले डायटीशियन या डॉक्टर से सलाह लें।
आम के नुकसान – Side Effects of Mango in Hindi
फायदे और नुकसान हर चीज के होते हैं। उसी प्रकार आम के अगर फायदे हैं, तो उसके अधिक उपयोग से कुछ नुकसान भी हैं। इसलिए, नीचे हम आपको आम के कुछ नुकसान बता रहे हैं उन पर ध्यान दें :
- ज्यादा कच्चे आम खाने से गैस या पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
- आम के अधिक सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।
- आम के अधिक सेवन से पेट खराब और उल्टी की परेशानी भी हो सकती है।
- संवेदनशील स्वास्थ्य वाले लोगों को इसके सेवन से एलर्जी या गले में खराश की समस्या हो सकती है। गले में खराश तब होती है, जब आम के ऊपरी हिस्से को ठीक से साफ नहीं किया जाता या काटते वक्त उसका दूध नहीं निकाला जाता है। इससे खुजली या सूजन की समस्या भी हो सकती है।
- जिनको गठिया की समस्या है, वो आम का सेवन डॉक्टर से पूछकर करें।
- गर्भवती महिलाएं, खासतौर पर जिन्हें गर्भकालीन मधुमेह है, वे आम का सेवन डॉक्टर की सलाह लेकर ही करें।
- जरूरत से ज्यादा आम के सेवन से वजन और डायबिटीज दोनों बढ़ सकते हैं।
- कच्चा आम खाने के बाद भूलकर भी दूध न पिएं।आयुर्वेद के अनुसार यह कॉम्बिनेशन सही नहीं है।
- केमिकल से पके आम को खाने से नुकसान हो सकता है।
नोट : जब भी आम लाएं, उसे कुछ घंटाें के लिए पानी में रखने के बाद ही उसका सेवन करें।
आम के नुकसानों से आपको डरने की जरूरत नहीं है। आम एक शाही फल है और इस शाही फल का अगर सही तरीके से उपयोग होता है, तो यह गुणों का खजाना है। ऊपर आपने आम के फायदे पढ़ें, तो इन फायदों को ध्यान में रखकर संतुलित मात्रा में आम का सेवन करें और आम के गुण को अपने में अवशोषित करें। साथ ही इस लेख को अन्य लोगों के साथ शेयर करके हर किसी तक आम से जुड़ी जानकारियां दें।
अक्सर पूछे जानें वाले सवाल
क्या डाइटिंग के लिए आम अच्छे हैं?
आधे कप कटे हुए आम में सिर्फ 50 कैलोरी होती है। आप आम को अपने किसी भी हाई-कैलोरी स्नैक्स के साथ बदल सकते हैं। यह आपके पेट को भरता है और आपकी भूख को कम करता है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि आम फाइबर से भरपूर है, जो पाचन में सहायता करने के लिए जाना जाता है और आपके पेट को लंबे वक्त तक भरा हुआ महसूस कराता है। इसलिए, अगर आप डाइटिंग कर रहे हैं, तो आम आपके आहार के लिए बहुत अच्छा हो सकता है।
क्या आम में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है?
हां, आम में चीनी की मात्रा अधिक होती है, इस शुगर को फ़्रुक्टोज (fructose) कहते हैं। एक आम में औसतन 31 ग्राम चीनी होती है, जो कि ब्लड शुगर के स्तर को प्रभावित कर सकता है, लेकिन इसमें मौजूद फाइबर चीनी के असर को कम करने में मदद कर सकता है।
आम को कैसे पकाएं?
आम जल्दी पके उसके लिए कुछ ट्रिक्स हैं, जिसके बारे में हम नीचे आपको बता रहे हैं।
आप आम को पेपर बैग के अंदर रखकर रात भर के लिए किचन काउंटर पर छोड़ सकते हैं। आम से एथिलीन नामक गंधहीन गैस निकलता है, जो पकने की प्रक्रिया को तेज करती है। ध्यान रहे कि आपका पेपर बैग पूरी तरह से बंद न रहे, बल्कि उसमें से हवा और गैस निकलने की जगह रहे, ताकि आम खराब न हो।इसके अलावा, आप आम को चावल के डिब्बे में भी रख सकते हैं। यहां पर भी यही बात आती है कि चावल आम से निकलने वाले एथिलीन गैस को बाहर नहीं निकलने देता और आम के पकने की प्रक्रिया को तेज करता है।
क्या बच्चों को आम दे सकते हैं?
आम के छिलके या उसकी छाल से बच्चे के मुंह में एलर्जी भी हो सकती है। इसके अलावा, कुछ विशेषज्ञों के अनुसार, यह एलर्जी डायपर रैशेज की तरह भी हो सकती है। इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप बच्चे को आम देने से पहले उसे अच्छे से छील लें। आप आम को मैश करके, टुकड़ों में काटकर या उसका शेक व जूस बनाकर भी बच्चे को दे सकते हैं।नोट : ध्यान रहे कि बच्चे को ज्यादा आम न दें, वरना उसे दस्त भी हो सकते हैं। बच्चे को कितना आम देना है उसकी मात्रा आप डॉक्टर से पूछ सकते हैं। आम गर्म व भारी होता है और बच्चों की पाचन शक्ति कम होती है, इसलिए इसका ध्यान रखें।
आम के साथ कौन से फल खा सकते हैं?
आम के साथ आप केला खा सकते हैं। खासकर, अगर आप स्मूदी बना रहे हैं, तो यह कॉम्बिनेशन काफी स्वादिष्ट बनेगा। आम के साथ आप नारियल, संतरा और अनानास का भी सेवन कर सकते हैं।
क्या आप आम का छिलका खा सकते हैं?
जैसा कि हमने पहले भी चर्चा की है कि छिलके में महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। यह स्वाद में कड़वा हो सकता है, लेकिन इसमें मैंगिफरिन जैसे स्वास्थ्यवर्धक यौगिक होते हैं। इसलिए, आप आम का छिलका खा सकते हैं।अगर आपको आम के छिलके से एलर्जी की समस्या है, तो इसका सेवन बिल्कुल न करें।
