Health And Fitness Tips In Hindi - healthknockinhindi
  • Home
  • Health Tips
  • Fitness Tips
  • Products
    • Health Products
    • GYM Products
  • Home Remedies
  • About Us
  • Contact Us

Remedies

Remedies

GYM

GYM

Yoga

Yoga

Products

Products

Psychology Facts

Psychology Facts

History

History

Videos

Videos

  #2 घमौरियाँ (Prickly heat या Miliaria) : त्वचा रोग सूची


अक्सर पसीने की ग्रन्थियों का मुंह बन्द हो जाने के कारण हमारे शरीर पर छोटे-छोटे लाल दाने निकल आते हैं। इन दानों में खुजली व जलन होती है। सामान्य भाषा में हम इसे घमौरियाँ (Prickly heat या Miliaria) कहते हैं। गरम एवं आर्द्र (ह्युमिड) मौसम की दशा में घमैरी होती हैं। घमौरियाँ अक्सर हमारी पीठ, छाती, बगल व कमर के आसपास होती है।







घमौरियां हो जाए तो क्या करें?
आप दो चम्मच बेकिंग सोडा लें और इसे एक कटोरे पानी में मिलाकर शरीर के प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं. कुछ देर बाद साफ पानी से इसे धो दें. आप एक कॉटन के कपड़े में कुछ आइस क्यूब लें और इसे लपेट कर घमौरी वाली जगह पर लगाएं. आपको आराम मिलेगा.
घमौरियां क्यों होती है?
घमौरियां तब होती हैं जब पसीने की नलिकाएं बंद हो जाती हैं और पसीना त्वचा की सतह तक नहीं पहुंच पाता है। इसके बजाय, ये त्वचा की सतह के नीचे फंस जाता है, जिससे हल्की सूजन या दाने हो जाते हैं। घमौरियां त्वचा की एक स्थिति है, जो अक्सर बच्चों और वयस्कों को गर्म, आर्द्र मौसम की स्थिति में प्रभावित करती है।
घमौरी के लिए कौन सा पाउडर अच्छा है?
Image result for घमौरी

तपती गर्मी में घमौरी होना आम बात है। यदि आप भी घमौरियों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो यहां मिल रहे Talcum Powder का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गर्मी में घमौरियों से बचने के लिए क्या करें?
गर्मियों में निकलने वाली इन घमौरियों से होने वाली खुजली को खीरा लगाने से दूर किया जा सकता है। खीरा घमौरियों वाले एरिया में लगते ही ठंडक पहुंचाता है और त्वचा को निखारता भी हैं। खीरा लगाने से घमौरियां तुरंत दूर हो जाएगी। मुल्तानी मिट्टी हमारी त्वचा के लिए जितनी फायदेमंद उतनी ही घमौरियों के लिए भी।
सबसे ठंडा पाउडर कौन सा होता है?
Image result

टैल्कम पाउडर के कई संस्करण अन्य मिश्रण के साथ चंदन, अश्वगंधा और फूलों के अर्क जैसी सामग्री के साथ आते हैं. ghamoriya ka ilaj सिर्फ घमौरी का पाउडर होता है ऐसा कहा जाता है. इसलिए इस गर्मी में हम घमौरी के लिऐ भारत का सबसे अच्छा ठंडा पाउडर लेकर आए है.


त्वचाशोथ या 'डर्मेटाइटिस' (Dermatitis) में त्वचा में लाली, शोथ, खुजलाहट आदि होती है। इसका कारण त्वचा की किसी परत या परतों में जलन उत्पन्न करने वाले घावों का होना है। त्वचाशोथ विश्व में सभी जगह, विशेषतया गरम, आर्द्र और उद्योग प्रधान देशों में तथा सभी उम्र के लोगों में हुआ करता है। स्त्रियों को यह रोग कम होता है।




त्वचा शरीर का वह भाग है, जहाँ से रोग आसानी से शरीर में प्रवेश कर सकते हैं, लेकिन इसकी रचना इतनी दृढ़ है कि अधिकतर आक्रामक विफल होकर लौट जाते हैं।

त्वचाशोथ के तीन भेद हैं :

  • (1) बाह्य कारणों से उत्पन्न होने वाला,
  • (2) आंतर कारणों से उत्पन्न होने वाला तथा
  • (3) मिश्र और अल्पज्ञात कारणों से उत्पन्न होनेवाला।

त्वचाशोथ के बाह्य कारण अनेक हो सकते हैं, जैसे

  • (क) मौसमी, उदाहरणार्थ अम्हौरियाँ एवं तुषारदंश
  • (ख) भौतिक, जैसे एक्सरे और अलट्रावायलेट किरण त्वचाशोथ,
  • (ग) रासायनिक, जैसे मास्टर्ड गैस, डी.डी.टी. आदि के संपर्क से होनेवाला त्वचाशोथ,
  • (घ) संक्रामक जैसे जीवाणुओं के संक्रमण से इंटेटाइगो (impetigo) या एकथाइमा (Ecthyma) त्वचाशोथ,
  • (ङ) भेषज और विष से, जैसे ब्रोमाइड के अधिक व्यवहार, संखिया, पारद, सवर्णादि भारी धातुओं के प्रभाव से चर्मव्याधियाँ उत्पन्न होती हैं।

आंतर कारणों से उत्पन्न होनेवाले त्वचाशोथ के उदाहरण उकवत और गठिया तथा मधुमेह से उत्पन्न होने वाले त्वचाशोथ हैं।

कुछ त्वचाशोथ आनुवंशिक और उपापचयात्मक (मेटाबोलिक) कारणों से उत्पनन होते हैं।

त्वचाशोथ कालांतर में स्वत: ठीक हो जाते हैं। कभी-कभी अपवाद के रूप में पूयरुधिर और कैंसर भी हो जाता है। त्वचाशोथ से बचने के लिये विटामिनों का सेवन और सफाई आवश्यक है। त्वचाशोथ दूर करने के लिए कई प्रकार की दवाइयाँ और मरहम बनाए गए हैं।

 आपकी खराब लाइफस्टाइल का सीधा असर आपकी पाचन क्रिया पर पड़ता है। कई बार अधिक तेल मसाले वाला भोजन करने से, कम पानी पीने से, एक्‍सरसाइज की कमी और तनाव लेने से पाचन से जुड़ी दिक्कतें हो जाती हैं। अक्सर ऐसा होता है कि खाना खाने के कई घंटों बाद तक भी भोजन ठीक से पच नहीं पाता है, जिस कारण कई बार आपका एक टाइम का मील भी स्किप हो जाता है। इस तरह से पेट भरा हुआ महसूस होने के कारण भूख भी नहीं लगती है और समय से खाना नहीं खाने के कारण कई अन्य दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। 

तो चलिए इस लेख के माध्यम से आज हम आपको बताने जा रहे हैं घर पर आसानी से खाना पचाने के लिए किन-किन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं?

1. पर्याप्त पानी पिएं



पानी शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। अगर आप कम पानी पीते हैं, तो आपको कब्ज व अपच जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको एक दिन में कम से कम 8 गिलास पानी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। आप हर्बल चाय का सेवन भी कर सकते हैं। इसके साथ ही आप पानी से भरपूर खीरा, जुकिनी, टमाटर, खरबूजे, स्ट्रॉबेरी, अंगूर और आड़ू जैसे फल व सब्जियों को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

2. अदरक का सेवन 



एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर अदरक का सेवन करना आपके शरीर के लिए कई प्रकार से गुणकारी है। इसका सेवन करने से खाना पचाने में भी मदद मिलती है। साथ ही यह कब्ज की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। आप अदरक की चाय पी सकते हैं। साथ ही अगर आप चाहें तो अदरक का पानी या जिंजर कैंडी के रूप में भी इसका सेवन कर सकते हैं। लेकिन इसका अधिक सेवन ना करें। इससे आपको गैस, गले में जलन और हार्टबर्न की समस्या हो सकती है।

3. दही खाएं



कई लोग खाने के बाद या साथ में दही खाना पसंद करते हैं। लेकिन जो लोग दही नहीं खाते हैं उन्हें इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है। दही को अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से खाना पचाने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने से पेट ठंडा रहता है। दही या छाछ का सेवन करने से मसालेदार खाने से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद मिलती है। यह एक प्रोबायोटिक फूड है जो गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है। यह बैक्टीरिया खाना पचाने का काम करते हैं।



4. हींग का सेवन 



एंटीऑक्‍सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हींग का सेवन करने से आप भोजन को आसानी से पचा सकते हैं। यह अपच व गैस की दिक्कत से आराम दिलाती है। आप हींग का पानी बनाकर पी सकते हैं। इसके अलावा आप एक चुटकी हींग का सेवन सीधा भी कर सकते हैं। 


5. खाना ठीक से चबाकर खाएं



आपने अक्सर सुना होगा खाने को 32 बार चबाकर खाना चाहिए। ऐसा करने से भोजन छोटे-छोटे टुकड़ों में आसानी से टूट जाता है। यह लार में मिल जाता है और पाचन क्रिया को आसान बनाता है। इसके साथ ही थोड़ा-थोड़ा खाएं, एकसाथ अधिक मात्रा में ना खाएं।

6. आंवला खाएं



आंवला खाने से कब्‍ज, खट्टी डकार और गैस आदि से राहत मिलती है। इसके सेवन से खाना आसानी से पचता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। आंवला खाने से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त होता है। आप इसकी चटनी, मुरब्‍बा, अचार, जूस आदि का सेवन कर सकते हैं। इसके आलावा अगर आप चाहें तो इसे कैंडी के रूप में भी खा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - 

आम खाने से होने वाले 10 फायदे और नुकसान : Health Knock In Hindi

7. वॉक करें



खाना खाने के बाद आपको वॉक जरूर करनी चाहिए। वॉक करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही इससे खाना पचाने में भी मदद मिलती है।  अगर आप वजन भी घटाना चाहते हैं, तो ऐसे में वॉक करना बेहद कारगर उपाय है। समय निकालकर रोजाना 40 से 45 मिनट वॉक जरूर करें।

खाना पचाने के लिए आप इन आसान तरीकों को आजमा सकते हैं। इसके साथ ही आप शराब के सेवन व धूम्रपान से परहेज करें। अधिक तेल-मसाले वाला भोजन कम से कम करें। जॉगिंग व साइकिलिंग आदि को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और तनाव से दूर रहें।  

 Gym mein mehnat karne par paseena aata hai jis se dhere dhere body ka energy level bhi down hone lagta hai isliye workout se pahle kuch aesa jarur khaye jisse workout ke time sharir ka energy level bana rahe aur thakan mehsus na ho. Is baat ka bhi dhyan rakhe ki aap jarurat se adhik na khaye.

GYM jaane se pahle or baad khane ki tips


Gym jane ke aadhe se ek ghante pahle aese foods khane ki jarurat hai jisse aap ko jaldi energy mile. Aadhe se ek ghanta pahle khane par khaya hua food energy release karne lagta hai jiska benefit aapko gym mein milta hai.

Workout se pahle kuch khana jaruri hai iska matlab ye nhi ki junk food khaya jaye. Gym jane se pahle agar sahi time par sahi cheej khayi jaye to ache results milte hai. Workout exercises na to sirf khali pet karna chahiye aur na hi pet bhar khana khane ke baad karna chahiye.

  • Frutis mein kela, seb ya fir fruit salad kha sakte hai.
  • 1 se 2 boiled egg kha sakte hai, ande se peele wale hisse ko nikal kaar khaye.
  • Doodh, akhroat aur badam mein kai parkar ke poshak tatav hote hai, isse body mein energy aati hai.
  • Gym jane se pahle brown bread se bana sandwitch kha sakte hai, isme carbohydrates aur protein hote hai.
GYM jaane se pahle or baad khane ki tips


Gym Mein Workout Karne ke Baad Kya Khaye

Gym mein aap ki mehnat ka benefit tabhi milega jab aap exercises karne ke aadhe se ek ghante ke andar kuch healthy food kha le aur agar ye food protein se bharpur ho to aur bhi acha hai.

Workout karne ke baad body ki maramat shuru ho jati hai isliye gym ke baad ka pahla khana important hota hai jo muscles ko repair hone aur energy gain karne mein madad karta hai. Gym karne ke baad aadhe se ek ghante ke andar kuch khana chahiye.

  • Oatsmeal, kela.
  • Protein shake, fruit smoodi.
  • Fruits, bina malayi wala doodh.
  • Badam, chuhare, kishmish jese dry fruits.
  • Beans aur ankureet kiye hue chane mein protein adhik hota hai.
  • Agar aap non veg khate hai to grilled chicken, ande ki safedi, salmon fish kha sakte hai.
  • Workout ke baad protein wale shake, food aur natural carbohydrates wale food kha sakte hai.

Pre and Post Workout Diet Tips in Hindi

Kuch logo ka kehna hai ki workout karne se pahle aur baad mein khane pine se weight badh jata hai, par sach to ye hai ki jab tak aap jarurat ke anusar hi calorie le to weight nahi badhega.

Workout karne ke bad kya kha sakte hai aur kya nahi ye is baat par bhi depend karta hai ki aap gym kab jate hai – subah ya sham ko. Agar aap sham ko gym jate hai to workout ke baad carbohydrates wali cheeje kam khaye.

Agar aapka weight kam hai aur sharir dubla patla hai to gym se pahle kuch kha kar jaye nahi to body mein weakness aa sakti hai.

  • Workout karne par sharir se paseena niklta hai jisse paani ki kami hone ki sambhavna rehti hai. Body ko hydrate rakhne ke liye jaruri hai ki paani adhik matra mein piye. Workout karne ke bad gym se niklne se pahle ek glass paani jarur piye aur workout ke time bhi beech beech mein thoda paani piye. Pani pine se jaldi thakan nahi hogi.
  • Kele khane se itni energy milti hai ki ache se workout kar sake, workout karne ke 30 se 45 minute pahle 2 kele kha sakte hai.
  • Oatsmeal mein fiber adhik hota hai jo exercises ke time par energy ka level boost karta hai.
  • Ubale hue aaloo mein carbogydrates hota hai ise khane se body ko energy milti hai.
  • Gym jane wale logo ko din mein 1 chammach desi ghee khana chahiye.

 भले ही गर्मी का मौसम चुभन भरा हो, फिर भी सभी को इस मौसम का इंतजार रहता है। अब आप सोचेंगे ऐसा क्यों, तो इसका जवाब मीठा-मीठा आम है। शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसे गर्मियों में आम खाना पसंद नहीं होगा। आम का नाम सुनते ही, आपको इससे जुड़े अपने कई पुराने किस्से याद आ गए होंगे, जो आम के इर्द-गिर्द घूमते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि आम सिर्फ फलों का राजा नहीं है, बल्कि आम के गुण कई हैं। स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम आम के फायदे बता रहे हैं, तो आम के लाभ जानने के लिए जरूर पढ़ें यह लेख।


आम खाने से होने वाले 20 फायदे और नुकसान


आम के फायदे जानने से पहले हम आम से जुड़ी कुछ रोचक बातें जान लेते हैं।

आम क्या है? आम के बारे में जानिए कुछ दिलचस्प बातें

फलों का राजा आम लगभग हर जगह प्रसिद्ध है। कहते हैं न मीठी बोली और मीठा व्यवहार हर किसी का दिल जीत लेता है, वैसे ही आम की मीठी खूशबू और मिठास इसे फलों के राजा की उपाधि देती है। आम के बारे में कुछ दिलचस्प बातें इस प्रकार हैं :

  • आम का स्वाद ही नहीं, बल्कि इसका नाम भी बहुत मायने रखता है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि आम के हर नाम के पीछे एक कहानी छुपी है।
  • आम जब थोड़ा कच्चा रहता है, तो उसमें विटामिन-सी की मात्रा ज्यादा होती है। वहीं, जब यह पक जाता है, तो इसमें विटामिन-ए की मात्रा अधिक हो जाती है।
  • आम का वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा इंडिका है और संस्कृत में आम को आम्रः कहते हैं।
  • आम उत्पादन की अगर बात करें, तो इसमें भारत का नाम सबसे पहले आता है। आम उत्पादन के मामले में भारत नंबर-1 है।
  • अल्फांसो (Alphonso) सबसे महंगे और चर्चित आमों में से एक है। अल्फांसो (Alphonso) की खेती मुख्य रूप से भारत के पश्चिमी भाग में की जाती है, जिसमें रत्नागिरी, रायगढ़ और भारत का कोंकण क्षेत्र शामिल है।
  • दुनिया भर में अन्य फलों की तुलना में सबसे ज्यादा आम खाया जाता है।
  • लोगों का मानना है कि आम की टोकरी देना दोस्ती का प्रतीक होता है।
  • कई लोगों का मानना है कि ऐसे कई आम के पेड़ हैं, जो 300 साल पुराने हैं। इन पेड़ों पर आज भी आम का मौसम आने पर फल लगते हैं।
  • आम को भारत का राष्ट्रीय फल कहा गया है। आम सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान और फिलीपीन्स का भी राष्ट्रीय फल है।
  • आम के पेड़ बांग्लादेश का राष्ट्रीय पेड़ है।
  • दिल्ली में ‘अंतरराष्ट्रीय मैंगो फेस्टिवल’ (International Mango Festival) का आयोजन होता है, जिसमें आम की कई किस्मों की प्रदर्शनी लगती है और आम खाने की कई तरह की प्रतियोगिताएं भी होती हैं।
  • आम के इस फेस्टिवल में कई दुर्लभ किस्म के आम देखने को मिलते हैं।
  • आम की लगभग 100 से भी ज्यादा किस्में पाई जाती हैं।
  • आम कई रंगों में आते हैं जैसे – हरा, लाल, पीला आदि। इतना ही नहीं, आम अलग-अलग आकार के भी होते हैं।
  • अगर सबसे भारी आम की बात करें, तो इसमें सहारनपुर के हाथीझूल आम का नाम आता है। इस एक आम का वजन करीब तीन से चार किलो तक हो सकता है।
  • कई लोग कच्चे आम का सेवन करना भी पसंद करते हैं। कच्चे आम में अगर नमक-मिर्च लगाकर खाया जाए, तो इसका स्वाद और बढ़ जाता है।
  • आम को खाते वक्त सावधानी बरतनी भी जरूरी है, क्योंकि कुछ आमों की प्रजातियों में कीड़े जल्दी लग सकते हैं। इसलिए, जब भी आम खाएं उसे पहले थोड़ा काटकर देख लें।
  • आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि आम के साथ-साथ आम के पत्ते और छिलके भी फायदेमंद होते हैं। आम के पत्तों को न सिर्फ पूजा में और घर के द्वार में लगाने के लिए उपयोग किया जाता है, बल्कि कई प्रकार की दवाइयां बनाने में भी इसका उपयोग किया जाता है।
  • लोगों का मानना है कि भगवान बुद्ध आम के पेड़ के नीचे ही बैठकर ध्यान किया करते थे।
  • आम खरीदते वक्त उसके रंग पर न जाएं, जरूरी नहीं कि लाल या पीला आम पका हुआ हो।

क्या आम आपकी सेहत के लिए अच्छे हैं?

एक ऑस्ट्रेलियाई अध्ययन में आम को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना गया है, क्योंकि इसमें कुछ बायोएक्टिव यौगिक होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं (1)। आयोवा डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ (Iowa Department of Public Health) द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आम में बीटा-कैरोटीन की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में कारगर है। आम में लगभग 20 विभिन्न खनिज और विटामिन होते हैं, जो इसे सबसे अधिक पोषक तत्व युक्त फलों में से एक बनाते हैं (2)। आम कई बीमारियां जैसे – कैंसर, सूजन, ह्रदय संबंधी समस्याएं और अन्य तरह की परेशानियों से बचाव कर सकता है(3)। यही कारण है कि आम के गुण कई हैं।

Types Of Mango :-


  • अल्फांसो – महाराष्ट्र के रत्नागिरी में उत्पन्न होता है।
  • हिमसागर – पश्चिम बंगाल में उत्पन्न होने वाला आम।
  • बंगनपल्ली – आंध्र प्रदेश में उत्पन्न होने वाला आम।
  • दसेहरी – लखनऊ और मलिहाबाद में होने वाला आम।
  • बादामी – कर्नाटक में उत्पन्न होने वाला आम। इसे कर्नाटक का अल्फांसो भी कहा जाता है।
  • केसर – गुजरात के सौराष्ट्र में उत्पन्न होने वाला आम।
  • तोतापुरी – आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक में उत्पन्न होने वाला आम।
  • लंगड़ा – वाराणसी, उत्तर प्रदेश में उगाया जाने वाला आम।
  • मनकुरद और मुसरद – यह आम गोवा में पाया जाता है।
  • मालदा – इसकी खेती बिहार के दीघा में होती है।
  • जर्दालू – यह भी बिहार में पाया जाने वाला आम है।
  • नीलम – यह आम हैदराबाद में पाया जाता है।

आम के फायदे – Benefits of Mango in Hindi


1. कैंसर से बचाव के लिए आम खाने के फायदे

लोगों की खराब जीवनशैली की वजह से दिन-ब-दिन कैंसर का खतरा बढ़ रहा है। इसलिए, खाने-पीने का ध्यान रखना जरूरी है। खाने की बात करें, तो आम कैंसर जैसी घातक बीमारी का खतरा कम कर सकता है। आम के फल के गूदे में कैरोटिनॉइड, एस्कॉर्बिक एसिड, टरपेनोइड्स और पॉलीफेनॉल्स होते हैं। इन तमाम खूबियों के कारण आम में कैंसर के खतरे को कम करने का गुण होता है (4)। 2010 में किए गए एक वैज्ञानिक अध्ययन ने भी आम के एंटी-कार्सिनोजेनिक प्रभावों का समर्थन किया है (5)।

2. दिल के लिए आम खाने के फायदे

ह्रदय स्वस्थ, तो आप स्वस्थ। ह्रदय को स्वस्थ रखने के लिए लोग खाने का खास ध्यान रखते हैं। अगर आप मौसमी फल आम को भी अपनी डायट में शामिल कर लें, तो दिल अच्छी तरह स्वस्थ हो सकता है। आम के सेवन से दिल की बीमारी का भी खतरा कम हो सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व दिल को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं । इसलिए, आम के मौसम में इसका सेवन करना न भूलें।

3. रोग प्रतिरोधक शक्ति के लिए आम के फायदे

अगर शरीर को स्वस्थ रखना है, तो रोग प्रतिरोधक क्षमता का सही होना बहुत जरूरी है। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो मौसम बदलने से या धूल-मिट्टी के कारण आसानी से शरीर संक्रमण का शिकार हो सकता है। इसलिए, आम को अपने डाइट में शामिल कर आप अपनी रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ा सकते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में विटामिन-सी काफी मदद करता है और आम विटामिन-सी से भरपूर है (12) (13)। भारत के राजस्थान में किए गए एक अध्ययन के अनुसार, विटामिन-सी एलर्जी की समस्या को कम करता है और संक्रमण से लड़ने में मदद कर सकता है (14)। इसलिए, इसका सेवन न सिर्फ स्वाद के लिए, बल्कि अपनी सही सेहत के लिए भी करें।

4. कोलेस्ट्रॉल के लिए आम के फायदे

जिन्हें कोलेस्ट्रॉल के खतरे से बचना है, वो भी आम का सेवन कर सकते हैं। आम में प्रचुर मात्रा में न्यूट्रासिटिकल (nutraceutical) मौजूद होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है (15)। एक वैज्ञानिक अध्ययन में चूहों पर मैंगिफरिन (आम में मौजूद अहम यौगिकों में से एक) का प्रयोग किया गया, जिससे उनमें कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो गया (16)। यह एचडीएल (उच्च घनत्व वाले लिपोप्रोटीन) यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है।

5. पाचन के लिए आम के फायदे

आम का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं से भी राहत मिल सकती है। इसमें लैक्सेटिव (laxative) यानी पेट को साफ करने का गुण होता है। यहां तक कि इससे कब्ज की समस्या भी दूर होती है। जब कब्ज की परेशानी नहीं होगी, तो पाचन शक्ति में भी सुधार होगा (17) (18)। साथ ही आम फाइबर का अच्छा स्त्रोत है, इस कारण से भी पाचन शक्ति में सुधार होता है (19)।

6. संभोग और शुक्राणु के लिए आम के फायदे

आम में कामोत्तेजक (aphrodisiac) गुण मौजूद होते हैं, जो संभोग की इच्छा को बढ़ा सकते हैं (17)। इसके साथ ही आम में मौजूद विटामिन-ई और बीटा-कैरोटीन (vitamin E and beta-carotene) का मिश्रण शुक्राणुओं को नष्ट होने से बचा सकता है (20)।

7. आंखों के लिए आम के फायदे

शरीर के अन्य अंगों की तरह आंखों का ध्यान रखना भी जरूरी है। उम्र के साथ आंखों की रोशनी कम होना सामान्य है, लेकिन कम उम्र में ही ऐसा हो, तो इसका मतलब यह है कि पोषक तत्वों की कमी के कारण ऐसा हो रहा है। खासकर, विटामिन-ए की कमी का असर आंखों की रोशनी पर पड़ता है (21) (22)।

8. दिमाग के लिए आम के फायदे

अगर आम खाने के फायदे देखें, तो आम दिमाग को तेज रखने के लिए और याददाश्त मजबूत करने में भी मदद करता है। आम में मौजूद बायोएक्टिव घटक दिमाग को स्वस्थ रखता है (26)। इसके अलावा, एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक अध्ययन से साबित हुआ है कि आम के अर्क में कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिससे याददाश्त तेज होती है (27)। वहीं, थाईलैंड में हुए एक अन्य अध्ययन में आम में न्यूरोप्रोटेक्टिव (neuroprotective) गुण होने की पुष्टि की गई है (28)।

9. गर्मी से बचाव के लिए आम के फायदे

ये तो सभी जानते हैं कि आम गर्मियों के मौसम का फल है। यह शरीर को गर्मियों में चलने वाली गर्म हवा यानी लू से बचा सकता है। गर्मी के दिन में पके आम का जूस पीने से गर्मी के प्रकोप से बचा जा सकता है, क्योंकि यह न सिर्फ शरीर को ताजगी देता है, बल्कि हाइड्रेट भी करता है (29)। इसके अलावा, कई लोग लू लगने से और बुखार आने से कच्चे आम को उबालकर शरीर पर लगाते हैं, ऐसा माना जाता है कि इससे शरीर ठंडा हो सकता है। गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए पके आम के अलावा कच्चे आम का पन्ना या रस भी पी सकते हैं।

10. गर्भावस्था में आम खाने के फायदे

गर्भावस्था के दौरान भी आम का सेवन फायदेमंद हो सकता है। गर्भवती महिला को पोषक तत्व और पौष्टिक आहार की बहुत जरूरत होती है, खासकर विटामिन-ए की। ऐसे में आम का सेवन लाभकारी हो सकता है, क्योंकि आम विटामिन-ए से भरपूर होता है (37)। फिर भी इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही करें, क्योंकि इसके ज्यादा सेवन से जेस्टेशनल डायबिटीज होने का खतरा बढ़ सकता है। वहीं, अगर किसी को गर्भकालीन मधुमेह है, तो आम के सेवन से पहले डायटीशियन या डॉक्टर से सलाह लें।


आम के नुकसान – Side Effects of Mango in Hindi

फायदे और नुकसान हर चीज के होते हैं। उसी प्रकार आम के अगर फायदे हैं, तो उसके अधिक उपयोग से कुछ नुकसान भी हैं। इसलिए, नीचे हम आपको आम के कुछ नुकसान बता रहे हैं उन पर ध्यान दें :

    • ज्यादा कच्चे आम खाने से गैस या पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
    • आम के अधिक सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।
    • आम के अधिक सेवन से पेट खराब और उल्टी की परेशानी भी हो सकती है।
    • संवेदनशील स्वास्थ्य वाले लोगों को इसके सेवन से एलर्जी या गले में खराश की समस्या हो सकती है। गले में खराश तब होती है, जब आम के ऊपरी हिस्से को ठीक से साफ नहीं किया जाता या काटते वक्त उसका दूध नहीं निकाला जाता है। इससे खुजली या सूजन की समस्या भी हो सकती है।
    • जिनको गठिया की समस्या है, वो आम का सेवन डॉक्टर से पूछकर करें।
    • गर्भवती महिलाएं, खासतौर पर जिन्हें गर्भकालीन मधुमेह है, वे आम का सेवन डॉक्टर की सलाह लेकर ही करें।
    • जरूरत से ज्यादा आम के सेवन से वजन और डायबिटीज दोनों बढ़ सकते हैं।
    • कच्चा आम खाने के बाद भूलकर भी दूध न पिएं।आयुर्वेद के अनुसार यह कॉम्बिनेशन सही नहीं है।
    • केमिकल से पके आम को खाने से नुकसान हो सकता है।

नोट : जब भी आम लाएं, उसे कुछ घंटाें के लिए पानी में रखने के बाद ही उसका सेवन करें।

आम के नुकसानों से आपको डरने की जरूरत नहीं है। आम एक शाही फल है और इस शाही फल का अगर सही तरीके से उपयोग होता है, तो यह गुणों का खजाना है। ऊपर आपने आम के फायदे पढ़ें, तो इन फायदों को ध्यान में रखकर संतुलित मात्रा में आम का सेवन करें और आम के गुण को अपने में अवशोषित करें। साथ ही इस लेख को अन्य लोगों के साथ शेयर करके हर किसी तक आम से जुड़ी जानकारियां दें।

अक्सर पूछे जानें वाले सवाल

क्या डाइटिंग के लिए आम अच्छे हैं?

आधे कप कटे हुए आम में सिर्फ 50 कैलोरी होती है। आप आम को अपने किसी भी हाई-कैलोरी स्नैक्स के साथ बदल सकते हैं। यह आपके पेट को भरता है और आपकी भूख को कम करता है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि आम फाइबर से भरपूर है, जो पाचन में सहायता करने के लिए जाना जाता है और आपके पेट को लंबे वक्त तक भरा हुआ महसूस कराता है। इसलिए, अगर आप डाइटिंग कर रहे हैं, तो आम आपके आहार के लिए बहुत अच्छा हो सकता है।

क्या आम में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है?

हां, आम में चीनी की मात्रा अधिक होती है, इस शुगर को फ़्रुक्टोज (fructose) कहते हैं। एक आम में औसतन 31 ग्राम चीनी होती है, जो कि ब्लड शुगर के स्तर को प्रभावित कर सकता है, लेकिन इसमें मौजूद फाइबर चीनी के असर को कम करने में मदद कर सकता है।

आम को कैसे पकाएं?

आम जल्दी पके उसके लिए कुछ ट्रिक्स हैं, जिसके बारे में हम नीचे आपको बता रहे हैं।
आप आम को पेपर बैग के अंदर रखकर रात भर के लिए किचन काउंटर पर छोड़ सकते हैं। आम से एथिलीन नामक गंधहीन गैस निकलता है, जो पकने की प्रक्रिया को तेज करती है। ध्यान रहे कि आपका पेपर बैग पूरी तरह से बंद न रहे, बल्कि उसमें से हवा और गैस निकलने की जगह रहे, ताकि आम खराब न हो।इसके अलावा, आप आम को चावल के डिब्बे में भी रख सकते हैं। यहां पर भी यही बात आती है कि चावल आम से निकलने वाले एथिलीन गैस को बाहर नहीं निकलने देता और आम के पकने की प्रक्रिया को तेज करता है।

क्या बच्चों को आम दे सकते हैं?

आम के छिलके या उसकी छाल से बच्चे के मुंह में एलर्जी भी हो सकती है। इसके अलावा, कुछ विशेषज्ञों के अनुसार, यह एलर्जी डायपर रैशेज की तरह भी हो सकती है। इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप बच्चे को आम देने से पहले उसे अच्छे से छील लें। आप आम को मैश करके, टुकड़ों में काटकर या उसका शेक व जूस बनाकर भी बच्चे को दे सकते हैं।नोट : ध्यान रहे कि बच्चे को ज्यादा आम न दें, वरना उसे दस्त भी हो सकते हैं। बच्चे को कितना आम देना है उसकी मात्रा आप डॉक्टर से पूछ सकते हैं। आम गर्म व भारी होता है और बच्चों की पाचन शक्ति कम होती है, इसलिए इसका ध्यान रखें।

आम के साथ कौन से फल खा सकते हैं?

आम के साथ आप केला खा सकते हैं। खासकर, अगर आप स्मूदी बना रहे हैं, तो यह कॉम्बिनेशन काफी स्वादिष्ट बनेगा। आम के साथ आप नारियल, संतरा और अनानास का भी सेवन कर सकते हैं।

क्या आप आम का छिलका खा सकते हैं?

जैसा कि हमने पहले भी चर्चा की है कि छिलके में महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। यह स्वाद में कड़वा हो सकता है, लेकिन इसमें मैंगिफरिन जैसे स्वास्थ्यवर्धक यौगिक होते हैं। इसलिए, आप आम का छिलका खा सकते हैं।अगर आपको आम के छिलके से एलर्जी की समस्या है, तो इसका सेवन बिल्कुल न करें।






    Home

    ABOUT ME

    Food stylist & photographer. Loves nature and healthy food, and good coffee. Don't hesitate to come for say a small "hello!"

    SUBSCRIBE & FOLLOW

    POPULAR POSTS

    • खाना पचाने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय, नहीं होगी अपच और ब्लोटिंग की समस्या

    Categories

    • Disease 3
    • Fitness 1
    • GYM 1
    • Health Food 3
    • Health Tips 1
    • Mango 1

    Advertisement

    Keywords

    15 health tips for the new year 1931 diet tips 5 Lifestyle Tips 8 tips to avoid dry skin this Christmas Acute Heart Attack Alcohol Benefits of Moderate Drinking avoid heart attack B Vitamins beauty tips for face pimples Benefits of Drinking Green Tea Benefits of Drinking Hot Water Benefits of Drinking Hot Water in an Empty Stomach in Early Morning Benefits of Drinking Lemon Water Benefits of Drinking Lemon Water in Morning Benefits of Drinking Lemon Water in Morning Empty Stomach Benefits of Drinking Warm Water Benefits of Drinking Water Benefits of Drinking Water in Empty Stomach Benefits of Drinking Water in Empty Stomach in Early Morning Benefits of Green Tea benefits of Quitting Smoking best health tips for men bone and joint bone and joint tips bone joint tips building a healthier lifestyle Carbon Monoxide Poisoning cardio training tips children health tips Choose a Good Psychiatrist Christmas Health Tips cooking health tips daily health care tips simple daily health tips daily health tip daily health tips daily health tips for men daily health tips for women daylight-saving time diet tips Drinking Alcohol in Moderation Drinking Lemon Water EHR Providers EMR Providers exercise for healthy exercise for healthy body eye tips face pimples face pimples treatment Fennel tips food safety tips good health tips for children good health tips for men good health tips for women good quality sleep Green Tea Happy Christmas Health Tips health benefits of alcohol health benefits of alcohol consumption in moderation Health Benefits of Drinking Green Tea Health Benefits of Green Tea health care tips for children health care tips for men health daily tips health tip for summer Health tips Health Tips Christmas health tips daily health tips during summer Health Tips for a New Year 2015 health tips for children health tips for cold and cough health tips for daily life Health Tips for Face Pimples health tips for healthy eyes Health Tips for Lean Muscles health tips for men health tips for mothers health tips for parents health tips for pregnancy health tips for pregnant women health tips for summer health tips for summer season health tips for women health tips in pregnancy health tips in summer season Health Tips on Christmas health tips to avoid heart attack healthier lifestyle healthy body exercise healthy diets to lose weight healthy eating plan to lose weight healthy exercise healthy exercise tips healthy exercises healthy eyes Healthy Fast Food Choices Healthy Foods To Eat to Lose Weight Fast - A blog on healthy ways to lose weight healthy lifestyle tips healthy skin tips Healthy Summer Healthy Summer Tips healthy tips healthy tips for children healthy tips for women Heart Attack Heart Attack Health tips heart attack prevention Heart Attack Symptoms how to avoid heart attack how to lose weight fast how to lose weight fast and healthy how to prevent cold and cough how to prevent cold and flu how to prevent cold in winter how to prevent cough and cold how to prevent from cold and cough how to prevent heart attack How To Quit Smoking joint pain laxatives to lose weight Lean Muscles without Fat losing weight fast Lost at Sea Medical Practice Management Software men health tips Menstruation mother's day special New Year Health Tips nutrition tips Omega-3 Practice Management Software pregnancy health tips prevention of heart attack Psychiatrist Psychologist Quit Smoking Quit Smoking Cigarettes Quit Smoking Cigarettes Naturally Quit Smoking Tips safety tips for the holidays Say No To Smoke skin care tips skin tips sleep tips Smoking Tips Snow Health Studies summer health tips summer season health tips summer tips for health Supplements Tips for a Healthy Pregnancy tips for daily life tips for face pimples Tips for good sleep Tips for Pregnant Women tips to keep your heart healthy Vitamin B1 (Thiamine) ways to lose weight women health tips Women's Health your daily health tips

    Trending

    • खाना पचाने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय, नहीं होगी अपच और ब्लोटिंग की समस्या

    Follow Me On Instagram

    View this post on Instagram

    A post shared by Health Knock In Hindi (@healthknockinhindi)

    About Blog



    Health Knock In Hindi Blog Is A Health And Fitness Tips. We Started this blog for good tips and product provide to you.

    Popular Posts

    • खाना पचाने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय, नहीं होगी अपच और ब्लोटिंग की समस्या

    Labels

    Distributed By Gooyaabi | Designed by OddThemes